93वीं अन्नदान महाप्रसादी में हजारों लाभान्वित, लाभार्थी छलानी परिवार का किया बहुमान।

Date:

बेंगलूरु।/मुंबई वार्ता/संजय जोशी

मानव सेवा में अग्रणी बेंगलूरु में प्रतिमाह अमावस्या पर अन्नदान करने वाली संस्था श्री गुरु गणेश सेवा समिति कर्नाटक द्वारा शुक्रवार को 93वां अन्नदान महाप्रसादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

समिति के चेयरमैन गौतमचंद धारीवाल ने बताया कि श्रीमती सरोजबाई अशोक कुमार कमलचंद मनीष कुमार छलानी परिवार केजीएफ बेंगलूरु एवं समिति के मासिक सदस्यों के समन्वित सामूहिक सहयोग से आयोजित उक्त अन्नदान कार्यक्रम में करीब 4 हजार से अधिक लोगों ने महाप्रसादी का लाभ लिया।

मैसूर बैंक सर्किल स्थित श्री हनुमानजी मंदिर के समीप हुए इस कार्यक्रम में समिति के कार्याध्यक्ष आशीष बाफना, कोषाध्यक्ष मनोहरलाल बाफना, उपाध्यक्ष अनिल बाफना, यशवंत सालेचा, मनु बाफना, अनिल पोकरणा, श्रुति जैन, मंजू राव, कृष्णा, दिलीप समदरिया, अशोक समदरिया सहित लाभार्थी छलानी परिवार के सदस्यों ने अन्नदान के सेवा सहयोग में अपना अपना योगदान दिया।

इस दौरान छलानी परिवार के सदस्यों का समिति की ओर से बहुमान भी किया गया। मनोहर बाफना ने सभी का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

नगरसेवकों की विकास निधि 60 लाख से बढ़कर 1 करोड़ रुपये, बीएमसी सदन ने प्रस्ताव को दी मंजूरी।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के नगरसेवकों...

मुंबई मेट्रो लाइन-9 के निर्माण स्थल से गिरा सीमेंट का बड़ा टुकड़ा, राहगीर गंभीर रूप से घायल।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के काशीमीरा इलाके में मेट्रो...