मुंबई वार्ता संवाददाता

5 जनवरी को फेडरल बैंक पुणे मैराथन 2025 का आयोजन किया जाने वाला है. नए साल में यह देश की पहली मैराथन है और मिलिंद सोमन फेडरल बैंक पुणे मैराथन के ब्रांड एंबेसडर हैं। मिलिंद सोमन, जो एक फिटनेस आइकन के रूप में जाने जाते हैं और विभिन्न मैराथन में भी भाग लेते हैं, इस मैराथन में हाफ मैराथन दौड़ेंगे।
इस मैराथन में अपनी प्रत्यक्ष उपस्थिती के माध्यम से, मिलिंद सोमन समुदाय को एक साथ आने और इस ऐतिहासिक दौड में भाग लेने के लिए आमंत्रित करेंगे ।मॉडलिंग, अभिनय और फिटनेस में अच्छे करियर के साथ एक कुशल व्यक्तित्व के रूप में मिलिंद सोमन को जाना जाता है। फिटनेस के प्रति जागरूक मिलिंद सोमन ने कठिन आयरनमैन ट्रायथलॉन को केवल 15 घंटे और 19 मिनट में सफलतापूर्वक पूरा किया है।
अल्ट्रामैन ट्रायथलॉन में उनकी सफल कामगिरी के लिए उन्हें अब “अल्ट्रामैन” के रूप में जाना जाता है, जिसमें तीन खेल शामिल हैं: 10 किमी तैराकी, 421 किमी साइकिलिंग और 84 किमी डबल मैराथन। इतना ही नहीं, वे नंगे पाँव दौड़ने के लिए भी जाने जाते हैं।
अपने करियर की शुरुआत में, मिलिंद सोमन ने 1984 में प्रथम दक्षिण एशियाई खेलों में तैराकी में भारत का प्रतिनिधित्व किया और उस स्पर्धा में रजत पदक भी जीता। “आपके पास सबसे शक्तिशाली मांसपेशी आपका दिमाग है। फिटनेस सबसे सकारात्मक तरीके से जीवन का आनंद लेने के बारे में है। फिटनेस की ओर आप जो भी कदम उठाते हैं वह आपको मजबूत बनाते है, आपको तंदुरुस्ती की ओर करीब भी लाते है। कड़ी मेहनत करें और हमेशा अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें और फेडरल बैंक पुणे मैराथन में हम सभी की जरुर मुलाकात होगी”, ऐसे प्रेरक शब्दों में मिलिंद सोमन ने समुदाय से एक साथ आने और मैराथन में बड़े उत्साह के साथ भाग लेने की अपील की है।
इस अवसर पर अपने विचार प्रकट करते हुए, फेडरल बैंक के मुख्य विपणन अधिकारी एम. वी. एस मूर्ति ने कहा, “फेडरल बैंक पुणे मैराथन के पहले संस्करण का लॉन्च हमारे लिए एक रोमांचक क्षण है। फेडरल बैंक के लिए पुणे एक बहुत ही महत्वपूर्ण और बढ़ता हुआ मार्केट है। ‘द सह्याद्रि रन’ नाम से आयोजित यह मैराथन पुणे के सांस्कृतिक और भौगोलिक महत्व को दर्शाता है। यह मैराथन पुणे के ऊर्जावान, फिटनेस-केंद्रित निवासियों के साथ एक भावनात्मक बंधन बनाएगा.


