उल्हासनगर में एक ही नंबर के दो रिक्शा पकड़े गए, फर्जीवाड़े का हुआ खुलासा.

Date:

राजन बलसाने /मुंबई वार्ता

उल्हासनगर की फॉरवर्ड लाइन पर ट्रैफिक पुलिस ने एक ही नंबर के दो रिक्शा चलते हुए पकड़े, जिससे फर्जीवाड़े का बड़ा मामला सामने आया।

जांच में पाया गया कि एक रिक्शा चालक ने कानूनी कार्रवाई के डर से अपने रिक्शे का नंबर बदल दिया था और पिछले छह महीने से इसी नकली नंबर के साथ सवारी ढो रहा था। इस दौरान असली रिक्शा चालक को 4 हजार,500 रूपए का जुर्माना भी भरना पड़ा, जबकि गलती डुप्लीकेट रिक्शा चालक की थी।

ट्रैफिक पुलिस ने दोनों रिक्शा चालकों को हिरासत में लेकर रिक्शा जब्त कर लिया और आगे की जांच के लिए स्थानीय पुलिस थाने को सौंप दिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह सिर्फ एक व्यक्ति द्वारा किया गया अपराध था या किसी बड़े फर्जीवाड़े का हिस्सा।

शहर में इस तरह के मामलों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस सतर्कता बढ़ाने की तैयारी कर रही है।यातायात विभाग के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अविनाश भामरे ने जनता से अपील की है कि यदि किसी वाहन चालक को डुप्लीकेट नंबर वाला कोई वाहन दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि इस तरह के फर्जीवाड़े को रोकने के लिए नागरिकों का सहयोग जरूरी है, ताकि ट्रैफिक नियमों का सही से पालन हो और किसी निर्दोष व्यक्ति पर गलत जुर्माना न लगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

यूनेस्को ‘क्रिएटिव सिटी ऑफ फिल्म’ के रूप में मुंबई की पहचान और मजबूत करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : महापौर रितू तावड़े।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई महानगरपालिका, यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क...

IPL प्रसारण में “सलाम मुंबई” पर विवाद, भाजयुमो ने उठाई “नमस्कार मुंबई” की मांग।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में आईपीएल मैचों के दौरान...

दूसरी बार ‘संसद रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित होंगे डॉ. श्रीकांत शिंदे।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता शिवसेना सांसद डॉ. श्रीकांत एकनाथ शिंदे...