मुम्बई के एक और स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी।

Date:

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

पिछले महीने भर में मुम्बई,मीरा रोड,वसई और अन्य शहरों में आधा दर्जन से से ज्यादा स्कूलों को धमकी का कॉल मिला है।कांदिवली के स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है हालांकि जांच में कुछ नहीं मिला है।

मुंबई के कांदिवली इलाके स्थित स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।सिर्फ यही नहीं, दो अन्य स्कूलों को भी इसी तरह की धमकी मिली थी। सभी धमकियां ईमेल के माध्यम से भेजी गई थीं।धमकी मिलते ही कांदिवली पुलिस और बम शोध पथक मौके पर पहुंचे और पूरे परिसर की तलाशी ली, लेकिन जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने इसे फर्जी धमकी करार दिया है, हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है।पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन धमकी भरे ईमेल्स के पीछे कौन है और इनका उद्देश्य क्या था ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

विलेपार्ले की शांता भवन इमारत में भीषण आग, ढाई साल के बच्चे समेत दो की मौत; 6 घायल।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के विलेपार्ले पश्चिम में...

कुर्ला में भूस्खलन से चॉल के 2-3 कमरे मलबे में दबे, 2 की मौत; 6-8 लोगों के फंसे होने की आशंका।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय कुर्ला पश्चिम के चिराग नगर...

बांद्रा में एमडी ड्रग्स बेचने की कोशिश नाकाम,49 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार; 1015 ग्राम एमडी जब्त

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल...