श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई की MIDC पुलिस ने मरोल इलाके से एक विदेशी नागरिक को रू 1.15 करोड़ की कोकीन समेत गिरफ्तार किया है।


MIDC पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि कोई विदेशी नागरिक मरोल इलाके में कोकीन बेचने आने वाला है। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और घाना देश के नागरिक हेनरी अलमोह को 287.80 ग्राम कोकीन समेत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।


सह पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) सत्यनारायण चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त परम जीत सिंह दहिया, पुलिस उपायुक्त (जोन-10) दत्ता नलावाडे, सहायक पुलिस आयुक्त गजानन पवार के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई MIDC पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रवीन्द्र वाणी की टीम ने की है।





Good deed