उत्तराखंड में दिया जाएगा आज का कर्मवीर अवार्ड, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे शामिल।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

आज का कर्मवीर अवार्ड 2025 के 5वें संस्करण की घोषणा हो गई है। यह पुरस्कार उन महान हस्तियों को दिया जाता है जिन्होंने समाज में उत्कृष्ट योगदान और सेवा कार्य किया है। इस वर्ष का समारोह उत्तराखंड के रामनगर स्थित कॉर्बेट एलिगेंट रिट्रीट रिसॉर्ट में 14 सितंबर को आयोजित होगा।

इस गरिमामय समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे, जबकि अलग अलग राज्यों से कैबिनेट मंत्री अतिथि के रूप में उपस्थिति रहेंगे। आज का कर्मवीर अवार्ड फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. आर. पी. सिंह ने इस वर्ष के पुरस्कार विजेताओं की सूची जारी करने के साथ ही पांच प्रमुख विजेताओं के नामों की घोषणा की है, जिनमें पद्मश्री पोपटराव बागुजी पवार, पूर्व पुलिस महानिदेशक डॉ. विक्रम सिंह (आईपीएस सेवानिवृत्त), आईजी संदीप सिंह चौहान, और प्रचार ग्रुप के एमडी जितेंद्र सिंह शेखावत शामिल हैं।

इस बार 16 विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत ऐसी महान विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने विषम परिस्थितियों में असाधारण ऊंचाइयां हासिल की हैं। समारोह में विभिन्न राज्यों से आए हुए कैबिनेट मंत्रियों की भी उपस्थिति रहेगी, जिनमें बिहार के कैबिनेट मंत्री डॉ. राजू कुमार सिंह, दिल्ली विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री जयकुमार रावल, पूर्व सांसद एवं कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह, डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़, हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा, और भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह प्रमुख हैं।

डॉ. आर. पी. सिंह के अनुसार, ये पुरस्कार अन्य लोगों को भी समाज के लिए काम करने के लिए प्रेरित करते हैं। इस वर्ष 16 विभिन्न पुरस्कार श्रेणियों में कृषि, नौकरशाही, उद्यमिता, व्यापार, खेल, कला, शिक्षा, फिल्म उद्योग, राजनीति, न्यायपालिका, मीडिया,सामाजिक कार्य, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, प्रभावशाली और आजीवन योगदान शामिल हैं। सभी श्रेणियों में पुरस्कार विजेताओं के नामों की पूरी घोषणा 31 अगस्त को की जाएगी।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

20 साल से फरार आरोपी को क्राइम ब्रांच यूनिट-7 ने किया गिरफ्तार

मुंबई वार्ता संवाददाता वर्ष 2006 के एक आपराधिक मामले...

धोखाधड़ी के आरोप में मनसे नेता गणेश चुक्कल गिरफ्तार

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना...