मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

राष्ट्रवादी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के पक्षाध्यक्ष नामदेव साबले ने आज वरिष्ठ साहित्यकारों, लेखकों, शायर, लोक कलाकारों और वरिष्ठ पत्रकारों,कलाकारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंत्रालय में सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार और संबंधित विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की ।


इस दौरान नामदेव साबले ने मंत्री महोदय को एक निवेदन के माध्यम से वरिष्ठ साहित्यकारों, लेखकों, लोककलाकारों और पत्रकारों की समस्याओं के बारे में अवगत कराया व उनकी समस्याओं को सुलझाने की मांग की। इस दौरान नामदेव साबले द्वारा लिखी गई बेस्ट सेलर ‘ थॉट्स ऑफ आम्बेडकर नामक पुस्तक मंत्री आशीष शेलार को भेंट की गई।


इस अवसर पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के पक्षाध्यक्ष नामदेव साबले के साथ वरिष्ठ पत्रकार दिगंबर वानखेड़े, लोकशोधक पत्रिका के संपादक डॉक्टर मोरे और शाहिर सोये आदि भी उपस्थित थे।


