भांडुप संकुल में मनपा का पर्यावरणपूरक उपक्रम – 439 पेड़ों का पौधारोपण शत-प्रतिशत सफल।

Date:

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

भांडुप स्थित 200 MLD पानी परियोजना के अंतर्गत बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा किए गए वृक्षारोपण उपक्रम को बड़ी सफलता मिली है। इस परियोजना में 439 पेड़ों का पुनरोपण वैज्ञानिक पद्धति से किया गया था और विशेष बात यह है कि ये सभी पेड़ शत-प्रतिशत जीवित रहे हैं।

‘मेसर्स क्षितिज’ कंपनी की ओर से रूट बॉल तकनीक का उपयोग कर पेड़ों को स्थानांतरित किया गया। औषधीय उपचार, सीमित छंटाई और नियमित देखभाल के कारण पेड़ों की वृद्धि अच्छी हो रही है। इन पेड़ों की अगले तीन वर्षों तक देखभाल की जिम्मेदारी भी पालिका ने ली है।साथ ही, लगभग 1000 नए पेड़ों का रोपण भी किया गया है, जो पूरी तरह सफल रहा है।

सभी पेड़ों का नाम, क्रमांक और जियो-टैगिंग सहित जानकारी दस्तावेज़ करके पालिका को सौंपी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

बिंदु से सिंधु की हिंदू चेतना है आरएसएस।

डॉ रवि रमेशचंद्र, ( तुलनात्मक राजनीति और राजनीतिक सिद्धांत...