मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

MBVV क्राइम ब्रांच ने विरार पश्चिम में चल रहे एक देह व्यापार के अड्डे पर छापामारी कर 2 महिला दलालों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान 2 पीड़ित ल़डकियों को मुक्त कराया गया है।


एक गुप्त जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच ने विरार वेस्ट , ओल्ड विवा कॉलेज, चेरिस बिल्डिंग नंबर 12, ग्राउंड फ्लोर में बोगस ग्राहक ओर पंच को भेजकर ट्रैप लगाया। जानकारी पुख्ता होने पर छापा मारा । क्राइम ब्रांच की टीम ने छापे में 2 महीला दलालो को हिरासत में लेकर उनके चंगुल से 2 पीडीत लड़कियो को देहव्यापार के दलदल से बचाया है ।


क्राइम ब्रांच की टीम गिरफ्तार 2 महीला दलालों के उपर BNS की धारा 143(3),3(5 )ओर पीटा एक्ट 3,4,5 के तहत कानूनी कारवाई की और 2 पीडीत लडकियो को महिला सुधारगृह में भेजने की कानूनी प्रकिया कर रही है।


पीटा एक्ट की यह कार्रवाई MBVV आयुक्तालय के वरीष्ठ अधिकारियो , क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त संदीप डोईफोडे और सहायक पुलिस आयुक्त मदन बल्लाल के मार्गदर्शन में महिला अत्याचार प्रतिबंधक/ विशेष बालकों के संरक्षण व देखरेख कक्ष (क्राईम ब्रांच) की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शीतल मुंढे, PSI प्रकाश तुपलोंढे सर, ASI राजाराम आसावले, HC किशोर पाटील, चेतन राजपुत , महिला पोलीस निशिगंधा मांजरेकर , शीतल जाधव ने की है।



Very good