मनपा चुनाव से पहले उत्तर मुंबई में उबाठा को झटका, तेजस्वी घोसालकर भाजपा में शामिल।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

आगामी मनपा चुनावों की आहट के बीच उत्तर मुंबई की राजनीति में सोमवार को एक अहम राजनीतिक बदलाव दर्ज किया गया। शिवसेना की पूर्व नगरसेवक और प्रभावशाली नेता रहीं तेजस्वी घोसालकर ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

उनके इस कदम को स्थानीय राजनीति में दूरगामी असर डालने वाला माना जा रहा है।तेजस्वी घोसालकर, दिवंगत पूर्व नगरसेवक अभिषेक घोसालकर की पत्नी हैं।

अभिषेक घोसालकर की पिछले वर्ष फेसबुक लाइव के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसने पूरे महाराष्ट्र को झकझोर दिया था। तेजस्वी ने सुबह करीब 10 बजे भाजपा के मुंबई कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

एनसीपी (शरदचंद्र पवार) ने पालघर अस्पताल में शिवसेना पदाधिकारियों पर लगाए आरोपों की निंदा की।

मुंबई वार्ता संवाददाता राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के...

दहीहंडी उत्सव में 376 गोविंदा घायल, 53 अस्पताल में भर्ती; 286 को इलाज के बाद मिली छुट्टी।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय दहीहंडी उत्सव के दौरान मानव पिरामिड...