■ क्लीन एनर्जी के साथ ‘नॉन-स्टॉप ज़िंदगी’ कैंपेन का एक मैसेज।
मुंबई वार्ता/ हरीशचंद्र पाठक

फॉर्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट में शामिल और महारत्न का दर्जा पाने वाली भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने बुधवार को पूरे देश में PNG और सीएनजी ड्राइव 2.0 की नेशनल लेवल की पहल को लागू करने की घोषणा की। यह पहल भारत के क्लीन एनर्जी ट्रांज़िशन के साथ कम्पैटिबल है। पीएनजी और सीएनजी टीवी विज्ञापन में एक्टर और संसद रवि किशन ने कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) का प्रचार किया है और अभिनेत्री साक्षी तंवर ने पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) का सन्देश दिया है।


यह देशव्यापी जागरूकता अभियान 1 जनवरी से 31 मार्च, 2026 तक चलाया जाएगा। यह अभियान पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय और पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है, और देश भर की सभी शहरी गैस वितरण कंपनियां इस पहल में सक्रिय रूप से शामिल होंगी।


इस बारे में जानकारी देते हुए, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के मार्केटिंग डायरेक्टर शुभंकर सेन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “पीएनजी और सीएनजी ड्राइव 2.0 राष्ट्र निर्माण और नागरिकों के लिए जीवन को और आसान बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
बिजनेस हेड (गैस) राहुल टंडन ने कार्यक्रम में कहा कि यह पहल सार्वजनिक और निजी सीजीडी संस्थानों के बीच पूरे भारत में सहकार्य का प्रतीक है। इस पहल का उद्देश्य ‘जीवन को बेहतर बनाने वाले’ घटक के रूप में आगे लाना है।
महानगर गैस लिमिटेड के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस और सीआरएम विभाग की महाव्यवस्थापिका सुश्री नीरा अस्थाना फाटे ने कहा कि पीएनजी घरों, कार्यालयों और रेस्तरां को ऊर्जा प्रदान करती है, जबकि सीएनजी कारों, बसों और वाणिज्यिक वाहनों को ईंधन प्रदान करती है। यह इस बात पर जोर देता है कि विश्वसनीय संचार कितना महत्वपूर्ण है।


