रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, यूपी STF और मुंबई पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता


उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स और मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित आवास पर हुई फायरिंग मामले में एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार उर्फ ‘गाथ’ के रूप में हुई है, जिसे आगरा के बाह थाना क्षेत्र में आगरा-एटा रोड स्थित छदामी मठा इलाके से गुरुवार (16 अप्रैल) को दोपहर 3:56 बजे पकड़ा गया।


पुलिस के अनुसार, 1 फरवरी 2026 की रात मुंबई के जुहू इलाके में स्थित ‘शेट्टी टॉवर’ पर फायरिंग की घटना हुई थी। यह हमला कुख्यात शुभम लोनकर गैंग के इशारे पर किया गया था, जिसका उद्देश्य फिल्म इंडस्ट्री और आम लोगों में डर फैलाकर उगाही करना था।


अधिकारियों ने बताया कि यह गिरफ्तारी तकनीकी विश्लेषण और मुंबई क्राइम ब्रांच व यूपी STF के बीच खुफिया जानकारी के आदान-प्रदान के आधार पर संभव हो सकी। ऑपरेशन का नेतृत्व एसटीएफ आगरा फील्ड यूनिट के अपर पुलिस अधीक्षक राकेश की निगरानी में किया गया।


जांच में सामने आया है कि आरोपी आगरा के अशोक नगर का निवासी है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक व इंस्टाग्राम पर लोनकर गैंग के प्रभाव में आकर अपराध में शामिल हुआ। उसने पूछताछ में कबूल किया कि वह अपने साथियों सनी, दीपु और सोनू के साथ मिलकर अंडरवर्ल्ड में दबदबा बनाने के लिए इस वारदात में शामिल हुआ था।


इस मामले में मुंबई पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता, आर्म्स एक्ट, महाराष्ट्र पुलिस एक्ट और महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।


इस हाई-प्रोफाइल केस में अब तक कुल नौ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इससे पहले प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू, दीपक और विष्णु कुशवाहा सहित आठ आरोपियों को भी संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया था।


गिरफ्तारी के बाद आरोपी को बाह थाने में मुंबई पुलिस टीम को सौंप दिया गया है। अब मुंबई क्राइम ब्रांच आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

भीषण गर्मी में राहत: बाबू भाई भवानजी के नेतृत्व में दादर में पेयजल वितरण।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में बढ़ती गर्मी के बीच...

2006 मालेगांव ब्लास्ट केस: बॉम्बे हाई कोर्ट ने सभी आरोपियों को किया बरी।

मुंबई वार्ता संवाददाता 2006 के मालेगांव बम धमाके मामले...

बीएमसी ने रचा इतिहास: 2025-26 में 7,610 करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति कर वसूली, नया रिकॉर्ड कायम।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई की बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने...

मुंबई में सेक्सटॉर्शन गैंग का भंडाफोड़: महिला क्रिकेटर समेत 3 गिरफ्तार, कारोबारी से 60 लाख से अधिक की वसूली।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में एक सनसनीखेज सेक्सटॉर्शन मामले...