मुंबई में 15 मई से 10 प्रतिशत पानी कटौती लागू, बीएमसी ने नागरिकों से की बचत की अपील।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता


मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने शहर को पानी सप्लाई करने वाले जलाशयों में लगातार घटते जलस्तर को देखते हुए 15 मई 2026 से मुंबई में 10 प्रतिशत पानी कटौती लागू करने का निर्णय लिया है। यह कटौती ठाणे, भिवंडी-निजामपुर महानगरपालिका और अन्य संबंधित क्षेत्रों पर भी लागू रहेगी।


बीएमसी प्रशासन ने बताया कि 11 मई 2026 तक मुंबई को पानी उपलब्ध कराने वाले जलाशयों में कुल 3 लाख 40 हजार 399 मिलियन लीटर पानी शेष है, जो वार्षिक आवश्यक भंडारण का केवल 23.52 प्रतिशत है। जलसंपदा विभाग, महाराष्ट्र सरकार के निर्देश और अगले वर्ष अल नीनो तथा आईओडी के कारण कमजोर मानसून की आशंका को ध्यान में रखते हुए यह एहतियाती फैसला लिया गया है।


हालांकि बीएमसी ने स्पष्ट किया है कि मुंबईकरों को घबराने की जरूरत नहीं है। भातसा बांध से 1 लाख 47 हजार 92 मिलियन लीटर और अपर वैतरणा बांध से 90 हजार मिलियन लीटर अतिरिक्त पानी मुंबई को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बावजूद बढ़ती गर्मी और तेज़ी से हो रहे वाष्पीकरण को देखते हुए पानी का नियोजित उपयोग सुनिश्चित करने के लिए कटौती लागू की जा रही है।


बीएमसी ने नागरिकों से पानी का अत्यंत सावधानी और मितव्ययिता से उपयोग करने की अपील की है। प्रशासन ने कहा कि नहाने के लिए शॉवर के बजाय बाल्टी का उपयोग करें, दांत साफ करते समय नल खुला न छोड़ें, वाहनों की धुलाई पाइप से न करें तथा घरों और सोसायटियों में पानी की लीकेज तुरंत ठीक कराई जाए।


इसके अलावा होटल, रेस्टोरेंट और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से भी पानी बचाने वाली व्यवस्था अपनाने को कहा गया है। बीएमसी ने कहा कि संतोषजनक बारिश होने और जलाशयों में पर्याप्त जलसंग्रह बढ़ने तक यह 10 प्रतिशत पानी कटौती लागू रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मराठी नामफलक नियमों की अनदेखी पर भड़के तजिंदर सिंह तिवाना।

■ बोले – मुंबई में मराठी को डावलने वालों...