मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

जौनपुर जनपद के बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित सियरावासी गांव के मूल निवासी तथा उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद में डीआरडीए में परियोजना निदेशक के पद पर कार्यरत कैलाश तिवारी की बेटी उन्नति तिवारी ने सीबीएसई की 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 95.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया है। उसकी इस उपलब्धि से गांव में रहने वाले उनके परिवार वालों समेत पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।


यहां उल्लेखनीय है कि उन्नति के पिता केएन तिवारी अल्मोड़ा जिले में डीआरडीए में परियोजना निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। वह जिले में पहले भी जिला विकास अधिकारी के पद पर रह चुके हैं। उनकी धर्मपत्नी ममता तिवारी गृहिणी हैं । उन्नति के चाचा विपिन तिवारी ने बताया कि वह शुरू से ही पढ़ने में टॉपर छात्रा रही। उनकी इस उपलब्धि पर उनके गुरूजनों व नात रिश्तेदारों के साथ- साथ परिवार वालों और क्षेत्रीय लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्नति के उज्जवल भविष्य की कामना की है।




