श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NEET पेपर लीक मामले पर वीडियो संदेश जारी कर कहा कि,” पेपर लीक मामलों पर सख्त कार्रवाई और फास्ट-ट्रैक कोर्ट (Fast-Track Courts) का गठन किया गया है ।

उन्होंने कहा कि,” देश के युवाओं का हित और उनका उज्ज्वल भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पेपर लीक जैसी घटनाओं के माध्यम से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।ऐसे सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर से कठोर दंड देने और मुकदमों के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट्स (Fast-Track Courts) का गठन किया जाएगा। इस संबंध में संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं।”


■ त्वरित न्याय
सभी लंबित और नए पेपर लीक मामलों के लिए विशेष अदालतों का गठन।
■ कड़ी सजा:
युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले गिरोहों और दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई।
■ पारदर्शिता:
देश के शिक्षा और परीक्षा तंत्र में पारदर्शिता और भरोसा कायम रखना।


