मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई के मालाड (पूर्व) स्थित जे.जे. रोड, आईएनएस हमला के पास शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार और ऑटो-रिक्शा की टक्कर के बाद कार में आग लग गई। घटना की सूचना शाम 6:41 बजे मिली, जिसके बाद दमकल, पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची।


मुंबई फायर ब्रिगेड के अनुसार, टक्कर के बाद कार में अचानक आग लग गई। दमकल कर्मियों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और शाम 7:12 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
हादसे में दो लोग घायल हुए। 24 वर्षीय कार चालक अब्दुल मत्तेन को गंभीर हालत में बलबीर देसाई (बीडीबीए) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, ऑटो-रिक्शा चालक का अस्पताल में उपचार चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई गई है।
घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


