■ मनपा अधिकारी कुंभकर्णी निद्रा में।
मुंबई वार्ता/हरिश्चंद्र पाठक

एक तरफ केंद्र तथा राज्य सरकार की ओर ले पिछले कई वर्षों से स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ मनपा एम पूर्व के अंतर्गत आने वाले कर्मवीर दादासाहेब गायकवाड़ नगर इलाके के बुद्धनगर नाले और सुभाष नगर नाले की साफ सफाई न किए जाने से संपूर्ण नाले में कचरे का ढेर लगा हुआ है। जिसके कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से मलेरिया बीमारी का प्रकोप बढ़ गया है । उसके बाद भी मनपा के संबंधित अधिकारी कुंभकर्णी निद्रा धारण किए हुए हैं।


मिली जानकारी के अनुसार बरसात के शुरुवाती दौर से ही बुद्धनगर और सुभाष नगर नाले की साफ सफाई न की जा सकी है। जिसके कारण इन दोनों ही नालों में कचरे का अंबार लगा हुआ है।स्थानीय समाजसेवक जमीर तंबोली ने बताया कि बुद्धनगर नाले से सटकर दोनों तरफ झोपड़े है । इस कारण मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के कारण यहां आए दिन मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। वहीं मुम्बई कांग्रेस रोजगार स्वयं रोजगार विभाग के प्रदेश महासचिव डा. सत्तार खान जो कि हॉल ही में मलेरिया से ग्रसित हो गए थे।


उन्होंने बताया कि बुद्धनगर और सुभाष नगर नाले में कचरे के ढेर में से पीने के पानी की जलवाहिनी डाली गई है जिसके कारण आए दिन लोगों के घरों में गंदे पानी की आपूर्ति होने की शिकायतें बढ़ है। डॉ. खान ने यह भी बताया कि इन दोनों ही नालों की साफ सफाई की जिम्मेदारी सेंट्रल एजेंसी के अधीन है।
अनेक बार सेंट्रल एजेंसी के अधिकारियों को इस नाले की सफाई के बारे में अवगत भी कराया जा चुका है। किंतु नाले की साफ सफाई आज तक नहीं की जा सकी जिसके कारण बरसात के इस मौसम में यहां मलेरिया, डेंगू,वायरल फीवर निरंतर बढ़ता जा रहा है।


