मुंबई में ‘आज का कर्मवीर अवार्ड 2026’ का छठा संस्करण संपन्न, 30 कर्मवीरों को किया गया सम्मानित।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य और सकारात्मक योगदान देने वाली विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए मुंबई के गोरेगांव स्थित द वेस्टिन होटल में ‘आज का कर्मवीर अवार्ड 2026’ का छठा संस्करण आयोजित किया गया। समारोह का आयोजन आज का कर्मवीर सोशल फाउंडेशन की ओर से किया गया।

इस अवसर पर सम्मान समारोह के साथ महा-कॉन्क्लेव का भी आयोजन हुआ, जिसमें शिक्षा, पत्रकारिता, फिल्म, व्यापार, उद्योग, रियल एस्टेट, सूचना प्रौद्योगिकी, अर्थशास्त्र, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्रों से जुड़े अनेक लोगों ने हिस्सा लिया।

समारोह में महाराष्ट्र के कौशल विकास, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक, गुजरात के पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह चुडासमा, सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, श्री नारायणपुरम तीर्थ क्षेत्र शहादा धाम के सद्गुरु श्री लोकेशानंद जी महाराज, पद्मश्री कंवल सिंह चौहान, पद्मश्री भारत भूषण त्यागी, पद्मश्री पोपटराव पवार और योगेश लखानी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

समारोह में अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली करीब 30 प्रतिभाओं को ‘कर्मवीर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। सम्मानित लोगों में आईएएस गिरिवर दयाल सिंह, आईआरएएस दीपक खैरा, डॉ. नमिता निंबालकर, हरगोविंद सिंह तोमर, क्रिकेट कोच दिनेश लाड, पत्रकार श्रीनारायण तिवारी, रणजीत सिंह, करण सिंह पवार और उभरती कलाकार तनिष्का शाह सहित विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां शामिल थीं।

मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने सम्मानित कर्मवीरों को बधाई देते हुए कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किए जाने के बाद उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है कि जैसे वे स्वयं सम्मानित हुए हों। उन्होंने कहा कि समाज में रचनात्मक और सकारात्मक कार्य करने वाले लोगों को पहचान और सम्मान देना उन्हें भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने आज का कर्मवीर सोशल फाउंडेशन के अध्यक्ष आर. पी. सिंह और उनकी टीम के प्रयासों की सराहना की।

दिव्यांग विद्यालय को 5.01 लाख रुपये की सहायता

समारोह की एक महत्वपूर्ण पहल के तहत आज का कर्मवीर सोशल फाउंडेशन की ओर से एक दिव्यांग विद्यालय को 5 लाख 1 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की गई। इस पहल को कार्यक्रम के सामाजिक सरोकार से जोड़कर देखा गया।

स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था और सनातन संस्कृति पर चर्चा

महा-कॉन्क्लेव के दौरान स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था और सनातन संस्कृति जैसे विषयों पर तीन विशेष चर्चा सत्र आयोजित किए गए। स्वास्थ्य सत्र में बदलती जीवनशैली, खान-पान और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पर विशेषज्ञों ने विचार रखे।

अर्थव्यवस्था से जुड़े सत्र में आर्थिक सक्षमता, भविष्य की आर्थिक चुनौतियों, रोजगार के अवसर तथा भारतीय प्रतिभाओं को देश में ही बेहतर अवसर उपलब्ध कराने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। वहीं सनातन संस्कृति पर आयोजित सत्र में वैदिक शिक्षा, वैदिक विद्यालयों की परंपरा, अनुशासन, संस्कार और नई पीढ़ी को भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने के विषय पर विचार-विमर्श किया गया।

आज का कर्मवीर सोशल फाउंडेशन के अध्यक्ष आर. पी. सिंह ने कहा कि भविष्य में वैदिक विद्यालय स्थापित करना उनकी संकल्पना है। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से इस दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास किया जाएगा।

फाउंडेशन के डायरेक्टर ऑपरेशन मृत्युंजय शाही ने कहा कि कर्मवीरों से प्रेरणा लेकर युवाओं को आगे बढ़ाना और भारत के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के प्रयासों में सहयोग देना कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए कर्मवीरों और गणमान्य लोगों की सहभागिता ने इसे सम्मान, विचार-विमर्श और सामाजिक संकल्प का साझा मंच बना दिया। आयोजन को सफल बनाने में फाउंडेशन के डायरेक्टर अमर सिंह और जेम्स डिसूजा, सीईओ अनुराधा सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह और डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह सहित पूरी टीम का योगदान रहा।

‘आज का कर्मवीर अवार्ड 2026’ का आयोजन ऐसे लोगों को पहचान और सम्मान देने की पहल के रूप में किया गया, जिन्होंने अपने कर्म, परिश्रम और निरंतर प्रयासों से अपने-अपने क्षेत्र में योगदान देते हुए समाज के सामने सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दशकों से फरार तीन आरोपी गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते...

नमकीन की थैलियों में करते थे ड्रग्स तस्करी,चढ़े MIDC पुलिस ने हत्थे।

■ एमआईडीसी पुलिस थाने द्वारा अंतरराष्ट्रीय तस्करी करने वाली...

सांताक्रूज में गटर की सफाई के दौरान हादसा, एक मजदूर की मौत; दूसरे की हालत गंभीर।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता सांताक्रूज पूर्व के गोलिबार रोड...