चारकोप विधानसभा में आदर्श शिक्षकों और होनहार विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित

Date:

मुंबई (सं. भा.) भारतीय जनता पार्टी के चारकोप विधानसभा वार्ड क्रमांक 31 द्वारा आदर्श शिक्षकों और होनहार विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष दीपक बाला तावड़े, मंडल उपाध्यक्ष चुन्नीलाल चौहान, गोपाल झा, मुकेश चौधरी, और अमित सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चारकोप विधानसभा से विधायक योगेश सागर थे, जिन्हें चौथी बार टिकट मिलने पर केंद्रीय और राज्य नेतृत्व का आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम का समन्वयन वरिष्ठ भाजपा नेता कमलेश यादव द्वारा किया गया, जिन्होंने हर वर्ष वार्ड क्रमांक 31 के होनहार विद्यार्थियों का सम्मान करने की परंपरा का पालन किया। कमलेश यादव ने योगेश सागर को फिर से टिकट मिलने पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और विश्वास जताया कि वे भारी मतों से विजयी होंगे।

इस समारोह में विशेष रूप से भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर समर्थन व्यक्त किया और विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों ने योगेश सागर के नेतृत्व और उनके विधानसभा क्षेत्र के विकास में किए गए कार्यों की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई एयरपोर्ट पर 12.6 किलो गांजा , 716 ग्राम सोना समेत 3 गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई कस्टम्स के एयरपोर्ट आयुक्तालय,...

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंचा पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर का परिवार, वर वधू को दिया आशीर्वाद।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय पूर्वांचल का प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां...

लेखक अंशुल पांडे की पुस्तक ‘शिवायण’ का उद्घाटन होने से पहले ही सभी प्रतियां हुईं आउट ऑफ स्टॉक।

मुंबई वार्ता संवाददाता लेखक अंशुल पांडे की पुस्तक शिवायण...

अमेरिका-इज़राइल-ईरान युद्ध समाप्त होकर शांति स्थापित हो: हर्षवर्धन सपकाल।

मुंबई वार्ता संवाददाता अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच...