मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबईवासी नवरात्रि और दुर्गा पूजा उत्सव बड़ी धूमधाम से मना रहे हैं। अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने इस पावन अवसर को मनाते हुए निर्बाध बिजली आपूर्ति के महत्व को पहचाना है।इसे ध्यान में रखते हुए, इस वर्ष शहर भर में 653 से अधिक दुर्गा पूजा/नवरात्रि पंडालों को अस्थायी बिजली कनेक्शन प्रदान किए गए।


तारामती चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा अरुण कुमार वैद्य ग्राउंड, एमएचबी कॉलोनी, गोराई, बोरीवली में आयोजित गरबा और लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स, अंधेरी में लोखंडवाला दुर्गा पूजा पंडाल में भक्त नवरात्रि मनाते देखे जा सकते हैं। दोनों ही पंडालों को अदाणी इलेक्ट्रिसिटी द्वारा अस्थायी बिजली कनेक्शन प्रदान किए गए हैं।




