ई-चालान शिकायतों में से 59% शिकायतें खारिज – RTI के तहत सामने आई जानकारी।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

‘वन स्टेट वन चालान’ डिजिटल पोर्टल के माध्यम से मुंबई ट्रैफिक पुलिस विभाग ने 1 जनवरी 2024 से 28 फरवरी 2025 के बीच कुल ₹556 करोड़ 64 लाख 21 हजार 950 (₹5,564,219,050) की भारी भरकम चालान राशि वसूल की है। यह जानकारी सूचना का अधिकार (RTI) कार्यकर्ता अनिल गलगली द्वारा दायर एक आरटीआई आवेदन के माध्यम से सामने आई है।

उक्त अवधि में पोर्टल पर कुल 1,81,613 ऑनलाइन शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 1,07,850 शिकायतें खारिज कर दी गईं। यानी लगभग 59% शिकायतों को अमान्य कर दिया गया।सूचना का अधिकार (RTI) कार्यकर्ता अनिल गलगली ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस से ई-चालान शिकायतों की जानकारी मांगी थी। मुंबई ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, वाहन के प्रकार (जैसे दोपहिया, चारपहिया, मालवाहक, यात्री वाहन आदि) के आधार पर प्राप्त शिकायतों का वर्गीकरण ‘वन स्टेट वन चालान’ पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है, जिससे विशिष्ट वाहन श्रेणियों पर की गई कार्रवाई का विश्लेषण करना वर्तमान में असंभव है।

शिकायतों की जांच प्रक्रिया:सभी शिकायतों की जांच मल्टीमीडिया सेल, ट्रैफिक मुख्यालय, वर्ली, मुंबई में की जाती है। इसमें वाहन की तस्वीरें और आस-पास के दृश्यात्मक सबूतों की जांच की जाती है।यदि तस्वीरें या सबूत स्पष्ट नहीं होते, तो संबंधित ट्रैफिक विभाग या पुलिस स्टेशन को जांच के लिए भेजा जाता है। स्थानीय जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाता है कि चालान बरकरार रखा जाए या रद्द किया जाए।

आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने कहा कि ई-चालान प्रणाली पारदर्शी होनी चाहिए, नागरिकों को अपना पक्ष रखने का पूरा और न्यायसंगत अवसर मिलना चाहिए, और हर शिकायत की निष्पक्ष एवं गहराई से जांच होनी चाहिए, यह आज की आवश्यकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई के भांडुप में बनेगा AI आधारित बर्ड पार्क, 45 करोड़ रुपये की परियोजना को मिली रफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई उपनगर के भांडुप में प्रस्तावित...

मानखुर्द में BEST बस डिवाइडर से टकराई, राहगीर की मौत, 8 लोग घायल।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के मानखुर्द इलाके में सोमवार...

मुंबई की जर्जर इमारतों के पुनर्विकास को मिलेगी रफ्तार, हाईकोर्ट के फैसले से हजारों परिवारों को राहत।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई की पुरानी और जर्जर इमारतों...