रवीन्द्र मिश्रा/ मुंबई वार्ता

धानिव ग्राम पंचायत के पूर्व उप सरपंच कमलाकर पाटिल ने जिला परिषद की कातकरी पाडा तथा हरवटेपाडा की विद्यालयों में शिक्षा प्राप्त कर रहे 1400 विद्यार्थियों को नोट बुक का वितरण किया ।


बहुजन विकास अगाड़ी के लोक नेता हितेंद्र ठाकुर, पूर्व विधायक क्षितिज ठाकुर ( दादा) के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में राजेश पाटिल को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था । जिला परिषद विद्यालय कातकरी पाडा ( धानीव) के 650 विद्यार्थियों तथा हरवटेपाडा विद्यालय के 750 विद्यार्थियों को सम्मानित अतिथियों के हाथों नोटबुक वितरण कर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया ।


इस अवसर पर धानीव ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच दिलीप हरवटे, बहुजन विकास अगाड़ी के मार्गदर्शक प्रदीप सिंह, बविआ कार्यकर्ता प्रदीप मिश्रा, शरद यादव, आकाश यादव, रमेश राम , सुचित दूबे, तथा दोनों विद्यालयों के मुख्याध्यापक, शिक्षक वृंद, आंगनबाड़ी सेविका तथा अन्य लोग उपस्थित थे ।


