राजन बलसाने / मुंबई वार्ता
नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न और हत्या के आरोपी विशाल गवली को फांसी देने की मांग को लेकर कल्याण में नागरिकों ने कैंडल मार्च निकाला.
इस घटना के खिलाफ आम नागरिकों में गुस्से की लहर है . इस घटना के विरोध में नागरिकों ने कल्याण पूर्व में कैंडल मार्च निकालकर अपना गुस्सा जाहिर किया. इस दौरान नागरिकों ने ‘गुड़िया हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा है’ के नारे लगाए और विशाल गवली के पोस्टर को फांसी दे दी. उसके एनकाउंटर की मांग को लेकर इस कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में स्थानीय महिला, पुरुष और बच्चे भी शामिल हुए.


