मनराज प्रतिष्ठान ने आयोजित किया 376वां नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

सेवा की राह पर साईनाथ के आशीर्वाद के साथ मनराज प्रतिष्ठान ने अपने 376वें नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन भांडुप (प), मुंबई में श्री सिद्ध साईनाथ मंडल के साथ मिलकर किया।

साई भक्तों की इस पावन सभा में 128 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया और 34 वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क चश्मे वितरित किए गए।

यह शिविर अपने आप में एक सेवा, समर्पण और स्नेह का अनोखा उदाहरण बना।

इस शिविर को सफल बनाने में डॉ. सौम्या अवस्थी, श्रीमती पंचाल, विद्या यादव और जलिंदर साल्वी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी मेहनत, धैर्य और करुणा ने इस दिन को विशेष बना दिया।

मनराज सेवा संस्थान के मनोज नथानी ने कहा कि -,”जब हर मरीज ने अपनी आंखों में उम्मीद और चेहरे पर मुस्कान के साथ हमारे शिविर से विदा ली, तब यह एहसास हुआ कि हमारी सेवा सही मायने में उनके जीवन में प्रकाश ला रही है।”

मनोज राजन नथानी ने अपने संदेश में कहा, “जब हम इन शिविरों के माध्यम से लोगों की सेवा करते हैं, तो यह साईनाथ के प्रति हमारी सच्ची भक्ति का प्रतीक बन जाता है। आज का शिविर भले ही चिकित्सा के उद्देश्य से था, लेकिन यह हमारे दिलों में मानवता और दया का दीपक जलाने वाला अनुभव भी था। यह सेवा का मार्ग हमें प्रेरित करता है और समाज के हर उस व्यक्ति तक पहुंचने के लिए प्रोत्साहित करता है, जिसे हमारी मदद की जरूरत है। साईनाथ का आशीर्वाद सदैव हमारे साथ है, और यही हमारे कार्यों में ऊर्जा और उत्साह का स्रोत है।”

यह शिविर न केवल चिकित्सा सेवा का बल्कि समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने का भी प्रयास था। साई भक्त मंडल के आशीर्वाद और लोगों की दुआओं ने इस शिविर को यादगार बना दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

टूट सकता है महाराष्ट्र में NDA गठबंधन !

● पूर्व महाराष्ट्र कॉंग्रेस अध्यक्ष नाना पटोल के...

लेबर एसोसिएशन का चुनाव तुरंत हो जाना चाहिए:- सेंचुरी रेयॉन वर्कर्स यूनियन की मांग

राजन बलसाने/मुंबई वार्ता सेंचुरी रेयॉन वर्कर्स यूनियन ने...