मुंबई बंदर के पास ऑयल टैंकर पर चीफ ऑफिसर की मौत, टैंक की सफाई के दौरान आए चक्कर से हादसा।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता


मुंबई बंदर के निकट समुद्र में एक ऑयल टैंकर पर कार्यरत 43 वर्षीय चीफ ऑफिसर की ड्यूटी के दौरान मौत हो जाने की घटना सामने आई है। यह हादसा ‘जग आबा’ नामक ऑयल टैंकर पर हुआ। मामले में यलो गेट पुलिस थाने में आकस्मिक मृत्यु (एडीआर) का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


मृतक की पहचान हर्षा गोपालन राजन (43), निवासी पेरूबादकम, चेन्नई के रूप में हुई है। वह ‘जग आबा’ ऑयल टैंकर पर चीफ ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, 1 जून की सुबह करीब 9.30 बजे वे जहाज के ‘स्लॉप पोर्ट’ क्षेत्र में स्थित ऑयल टैंक की सफाई के लिए स्वयं नीचे उतरे थे। सफाई कार्य के दौरान उन्हें अचानक चक्कर आया और वे टैंक के भीतर गिर पड़े।


घटना की जानकारी मिलते ही जहाज पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने रेस्क्यू टीम की मदद से उन्हें बाहर निकाला और जहाज के अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया। हालांकि, उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद जहाज संचालक कंपनी के डॉक्टरों से सैटेलाइट फोन के माध्यम से संपर्क कर जांच की गई, जिसमें उनके जीवन संकेत (वाइटल पैरामीटर्स) बंद पाए गए।
जहाज मुंबई पोर्ट के निकट होने के कारण उसे तत्काल मुंबई की ओर मोड़ा गया। 3 जून की सुबह करीब 5 बजे राजन का शव ‘भाऊचा धक्का’ लाया गया। वहां से उन्हें जे.जे. अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।


यलो गेट पुलिस थाने के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के भाई और अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं। परिजनों ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं थे और मौत को लेकर उन्हें कोई संदेह नहीं है। पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में ₹30 करोड़ की कथित पोंजी-एमएलएम योजना का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध...

बिना वैध चिकित्सकीय डिग्री व अनुमति, इलाज करने वाले 5 फर्जी डॉक्टरों पर मुंबई पुलिस की कार्रवाई।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई पुलिस ने झुग्गी बस्तियों और...

मुंबई में पथ विक्रेता योजना लागू करने की तैयारी तेज, 31 अगस्त तक QR पहचान-पत्र वितरण; महापौर रितू तावडे के निर्देश।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र सरकार द्वारा पथ विक्रेता योजना...

कोंकणी माता मंदिर को तोड़ने की तैयारी का विरोध, पात्रता तय कर जल्द दर्शन के लिए खोलने का आश्वासन।

मुंबई वार्ता संवाददाता कोंकणी पाड़ा, कुरार गांव स्थित प्राचीन...