श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

शिवडी पुलिस ने कोल डिपो, फसबेरी रोड पर मंगलवार रात तेल चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर हज़ारों लीटर तेल बरामद किया है। इस मामले के मुख्य आरोपी फरार हो गए हैं।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात 8:30 बजे के करीब गुप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापा मारा। छापेमारी के दौरान इंडियन ऑयल के 6 टैंकरों को पकड़ा गया जिनसे तेल चोरी की जा रही थी। पुलिस ने मौके से महेंद्र यादव, अमित यादव, राजकुमार वर्मा और संजय वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।


इसी मामले के चार मुख्य आरोपी जमशेद, संतोष,आरिफ, रमेश सरोज फरार हो गए हैं।पुलिस ने मौके से 14 लोखंड के ड्रम, 6 टैंकरों को बरामद किया है।
ज्ञात हो कि मुंबई वार्ता ने 22 सितंबर 2025 को तेल चोरों के रैकेट की खबर प्रकाशित की थी। नीचे दिए लिंक की खबर देखने पर ज्ञात होगा कि तेल चोरी का कारोबार कैसे पनप रहा था।
तेल चोर जमशेर को रोकने में पोर्ट जोन पुलिस असमर्थ।
उक्त मामले में भी अनिल और किरण नामक तेल चोरों को नामजद तक नहीं किया गया है। इस पूरे रैकेट का मुख्य आरोपी जमशेद भी फरार हो गया है। जमशेद के ऊपर पहले भी तेल चोरी के मामले दर्ज किए गए हैं। उक्त मामले में चोरी का तेल खरीदने वाला आरोपी अकरम भी फरार हैं लेकिन पुलिस ने अकरम को नामजद नहीं किया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त कार्रवाई भी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अभिनव देशमुख के निर्देशानुसार आजाद मैदान के सहायक पुलिस आयुक्त की देखरेख में की गई है।
नियमानुसार किसी भी अपराध में यदि कई लोग शामिल हो और अपराध संगठित रूप से किया जा रहा हो तो आरोपियों के खिलाफ मकोका के अंतर्गत कार्रवाई की जानी चाहिए। तेल चोरी के अपराध में इंडियन ऑयल कंपनी के कर्मचारी, टैंकर चालक समेत कई हिस्ट्रीशीटर शामिल हैं। ऐसे में इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मकोका के अंतर्गत कार्रवाई की जा सकती है।
अब देखना यह है कि पुलिस सख्त रुख अपनाते हुए उक्त आरोपियों के खिलाफ मकोका के अंतर्गत कार्रवाई करती है या फिर साधारण कानून के अनुसार जिसमें सभी आरोपियों को आसानी से ज़मानत मिल जाएगी और ज़मानत पर छूटने के बाद ये सभी आरोपी और सतर्क होकर तेल चोरी के इस काले धंधे को फिर शुरू करेंगे।



बहुत सुंदर