अहमदाबाद – मुंबई हाइवे पर मुंबई प्रवेश नाके के पास किया जाए एपीएमसी मार्केट का निर्माण: भवानजी.

Date:

वरिष्ठ भाजपा नेता और मुंबई के पूर्व उप महापौर बाबू भाई भवानजी ने भारत सरकार के मंत्री एवं उत्तर मुंबई के सांसद पियूष गोयलजी और प्रदेश सरकार से मांग की है कि अहमदाबाद- मुंबई मार्ग पर मुंबई के प्रवेश द्वार फाउंटेन होटल के आसपास खाली पड़ी जमीन पर वाशी की तरह कृषि उत्पन्न बाजार का निर्माण किया जाए।

बाबू भाई भवानजी ने आज एक बयान में कहा कि ,”मुंबई-अमदाबाद हाइवे, मुंबई प्रवेश नाका के पास, फाउंटेन होटल के सामने की खाली जमीन का उपयोग करके कृषि उत्पन्न बाजार का निर्माण कर उस दिशा के किसानों को राहत प्रदान की जाए।”

भवानजी ने बताया कि पालघर, दहानू , वसई, विरार और गुजरात के किसानों को अपना माल लेकर वाशी जाने में समय,ईंधन और माल की बहुत ही बर्बादी होती है. यदि फाउंटेन होटल के पास बाजार बनाए जाता है तो ट्रांसपोर्ट खर्च में बचत होगी, जिसका फायदा किसान और आम आदमी को होगा ।

उन्होंने कहा यहां काफ़ी खुली जमीन है जिसके ऊपर ज़मीन माफिया की नजर है ।सरकार इस जमीन का उपयोग मार्किट के साथ साथ एयरपोर्ट, हवाई और जल मार्ग द्वारा अन्य सुविधा के लिए करे ।उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मांग की है कि पश्चिम के लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर तत्काल इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाने की जरूरत है। इस कदम से जहां पश्चिम दिशा के फल और भाजी उत्पादकों को फायदा होगा वहीं एपीएमसी वाशी का एकाधिकार भी खत्म होगा .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

साकीनाका में निकली श्री जगन्नाथ रथयात्रा।

मुंबई वार्ता संवाददाता श्री जगन्नाथ मंदिर, साकीनाका अंतर्गत श्री...

नागपाड़ा में 26.50 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स के साथ 56 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल...

मुंबई के BKC स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को ईमेल से बम की धमकी, तलाशी में कुछ संदिग्ध नहीं मिला।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी)...