राजन बलसागर/ मुंबई वार्ता

उल्हासनगर क्राइम ब्रांच ने विठ्ठलवाड़ी क्षेत्र से बांग्लादेशी दंपति को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपियों में मीना मूजिद खान (30) और महमूद खान असद खान (27) शामिल हैं, जो ढाका के बंकरा बाजार के निवासी बताए जा रहे हैं। पकड़ी गई महिला एक होटल में वेटर का काम करती थी, जबकि उसका पति फेरी लगाकर सामान बेचता था।
उल्हासनगर क्राइम ब्रांच के सहायक पुलिस निरीक्षक प्रवीण खोचरे को गुप्त सूचना मिली थी कि न्यू साई बाबा कॉलोनी, अशेलेगांव इलाके में बांग्लादेशी नागरिक रह रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक कोली के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जाल बिछाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोली ने बताया कि दोनों लोग पिछले दस सालों से क्षेत्र में रह रहे थे. अब तक इस क्षेत्र से 10 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की जांच जारी है.


