पिंपरी-चिंचवाड़ में डोमिनोज पिज्जा में मिला चाकू का टुकड़ा .

Date:

सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

पिंपरी-चिंचवाड़ शहर के भोसरी इलाके में इंद्रायणी नगर में डोमिनोज पिज्जा में कल रात चाकू का टूटा हुआ टुकड़ा मिला है.

इंद्रायणी नगर निवासी अरुण कापसे ने कल रात जय गणेश एम्पायर चौक स्थित डोमिनोज पिज्जा से अपने परिवार के लिए खाना खरीदा.596 रुपये का पिज्जा ऑनलाइन ऑर्डर किया गया था. पिज्जा आने के बाद, अपने परिवार के साथ पिज्जा का आनंद लेते हुए, अरुण कापसे के दांत में पिज्जा काटने वाले चाकू का टूटा हुआ टुकड़ा फंस गया. अरुण कापसे के साथ जो हुआ वह बहुत चौंकाने वाला था, उन्होंने तुरंत डोमिनोज पिज्जा के मैनेजर को फोन किया और सारी बात बताई, लेकिन पहले तो उन्हें डोमिनोज पिज्जा के मैनेजर की ओर से टालमटोल वाला जवाब मिला. लेकिन जब मैनेजर घर आया और पिज्जा में टूटा हुआ चाकू देखा, तो उसे भी हैरानी हुई। घटना के बाद डोमिनोज पिज्जा ने अरुण कापसे को पिज्जा ऑर्डर का पैसा तुरंत वापस कर दिया। हालांकि, अरुण कापसे आज पुणे जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन में डोमिनोज पिज्जा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने जा रहे हैं .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

नवी मुंबई में नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार, 3.57 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन और कोकीन जब्त।

■ तलोजा में एंटी नारकोटिक्स सेल की कार्रवाई, आरोपी...

कॉकरोच से घबराई भाजपा ! कॉकरोचों से जनता परेशान या कॉकरोचों के प्रदर्शन से सरकार।

श्रीश नमस्ते / मुंबई वार्ता दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी...