बांदा पूर्व में हत्या के मुख्य आरोपी को 60 घंटे में किया गिरफ्तार।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई के बांदा पूर्व क्षेत्र में हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को महज 60 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई खेरवाड़ी पुलिस की तत्परता और तकनीकी जांच के आधार पर संभव हुई।
घटना 13 अप्रैल 2026 को सुबह लगभग 4:30 बजे कलानगर सर्कल के पास, बांदा पूर्व स्थित एमआईजी क्लब के सामने हुई थी। अज्ञात व्यक्ति ने 45 वर्षीय अनिल वाघमारे पर धारदार हथियार से कई वार कर उनकी हत्या कर दी थी। इस मामले में खेरवाड़ी पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया था।


जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त जानकारी के आधार पर आरोपी की पहचान की। पता चला कि आरोपी का नाम प्रियकुमार है, जो पहले पीड़ित की बेटी के साथ संबंध में था। इस रिश्ते को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।


हत्या के बाद आरोपी मुंबई से फरार होकर नागपुर और फिर कोलकाता पहुंच गया। पुलिस ने उसके मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी जानकारी के आधार पर उसकी गतिविधियों का पता लगाया। जब आरोपी कोलकाता से वापस मुंबई लौटने की कोशिश कर रहा था, तभी पुलिस ने जाल बिछाकर उसे नेताजी सुभाषचंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया।


इस पूरी कार्रवाई में खेरवाड़ी पुलिस टीम के साथ-साथ सीआईएसएफ अधिकारियों और एयरपोर्ट स्टाफ का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
यह ऑपरेशन वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया, जिसमें पुलिस की त्वरित कार्रवाई और समन्वय की अहम भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

केईएम अस्पताल में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए HMIS लागू करने के निर्देश।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में बृहन्मुंबई महानगरपालिका की आयुक्त...

परशुराम कुण्ड पर तीन दिवसीय बालयोगी आगमन उत्सव ।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता ...

उत्तर प्रदेश के शिक्षकों के लिए विशेष ट्रेन 6 मई को।

मुंबई वार्ता/हरीश चंद्र पाठक हर साल की भांति इस बार...

विधायक दिलीप मामा लांडे के नेतृत्व में भाजपा नेता प्रदीप बंड हुए शिवसेना शिंदे गुट में शामिल।

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक चांदिवली विधानसभा के अंतर्गत आने वाले...