मध्य और पश्चिम रेलवे में होर्डिंग्स माफिया सक्रिय।

Date:

■ रेलवे की जमीन पर 306 में से 103 होर्डिंग्स किसने लगवाए? मनपा को कोई जानकारी नहीं है।

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई में मध्य और पश्चिम रेलवे की जमीनों पर कुल 306 होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इनमें मध्य रेलवे की जमीन पर 179 और पश्चिम रेलवे की जमीन पर 127 होर्डिंग्स हैं। विशेष रूप से, इनमें से मध्य रेलवे की 179 होर्डिंग्स में से 68 और पश्चिम रेलवे की 127 होर्डिंग्स में से 35 होर्डिंग्स किसने लगाए हैं, इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। यह चौंकाने वाली जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली द्वारा सूचना के अधिकार (RTI) के तहत की गई जांच से सामने आई है।

अनिल गलगली ने मुंबई महापालिका के अनुज्ञापन अधीक्षक कार्यालय से शहर में लगे होर्डिंग्स से संबंधित विभिन्न जानकारियां मांगी थीं। इसके जवाब में, अनुज्ञापन अधीक्षक कार्यालय ने मध्य, पश्चिम और हार्बर रेलवे की जमीनों पर लगे होर्डिंग्स की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई।पश्चिम रेलवे की जमीन पर 127 होर्डिंग्स लगे हैं। इसमें ए वार्ड में 3, डी वार्ड में 1, जी साउथ में 1, जी नॉर्थ में 12, के ईस्ट में 2, के वेस्ट में 1, पी साउथ में 10 और आर साउथ में 4 सीटें हैं। 35 होर्डिंग पश्चिम रेलवे की जमीन पर हैं जिसका कोई मालिक नहीं है और 179 होर्डिंग मध्य रेलवे की जमीन पर हैं। 68 होर्डिंग्स मध्य रेलवे की उस जमीन पर हैं, जिस पर किसी का स्वामित्व नहीं है। इनमें ई वॉर्ड में 5, एफ दक्षिण वॉर्ड में 10, जी उत्तर वॉर्ड में 2, एल वार्ड में 9 और टी वॉर्ड में 42 ऐसे कुल 68 होर्डिंग्ज है।अनिल गलगली के अनुसार, घाटकोपर दुर्घटना के बाद रेलवे प्रशासन को पारदर्शिता बनाए रखना बेहद जरूरी है। साथ ही, मनपा के नियमों का पूरी तरह से पालन किया जाना चाहिए। यदि ये होर्डिंग्स अनधिकृत हैं, तो रेलवे प्रशासन को इन्हें तुरंत हटाना चाहिए और संबंधित लोगों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। मुंबई में होर्डिंग्स माफिया सक्रिय है और मुंबई महानगर पालिका की नई विज्ञापन नीति में खुद की सकारात्मकता के लिए आईएएस अधिकारी से लायसेंस विभाग निकलवाया गया। क्योंकि बिना अनुमति लिए समझबूझ के साथ आर्थिक हेराफेरी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

धारावी पुनर्विकास पर सियासत तेज: 90% स्थानीयों को ‘अपात्र’ बताकर बेघर करने की साजिश—वर्षा गायकवाड़।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट को...

दक्षिण भारत ने भाजपा के विषैले विचार और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को नकारा: हर्षवर्धन सपकाल।

मुंबई वार्ता संवाददाता केरल की जागरूक जनता ने कांग्रेस...

विद्वान-आध्यात्मिक विचारक: अश्वघोष आज क्यों प्रासंगिक हैं?

प्रोफेसर शांतिश्री धुलिपुडी पंडित/जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), नई दिल्ली...

मुंबई के ललित होटल में खुलेआम ड्रग्स बिक्री का आरोप, पुलिस पर कार्रवाई से बचने का दावा।

श्रीश उपाध्याय / मुंबई वार्ता https://youtube.com/shorts/4E9nM-WpCIQ?si=iKXGt2ph_P2erEC0 मुंबई में ड्रग्स के खिलाफ...