वाशी सेक्टर 12 में 167 करोड़ का प्रोजेक्ट अधूरा: व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स अब भी उपयोग से दूर।

Date:

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय

नवी मुंबई महानगरपालिका (एनएमएमसी) द्वारा वाशी सेक्टर 12 में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एक बड़े प्रोजेक्ट का निर्माण किया गया है, जिस पर 167 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए हैं। इस प्रोजेक्ट में शहर का पहला ओलंपिक स्तर का स्विमिंग पूल, बस चार्जिंग स्टेशन और एक व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स शामिल है। जहां एक ओर स्विमिंग पूल को नागरिकों से अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स का उपयोग अब तक पूरी तरह से शुरू नहीं हो सका है।

इस संकुल में तैयार किया गया ओलंपिक दर्जे का तरणतलाव (स्विमिंग पूल) शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और यहां नियमित रूप से नागरिकों की आवाजाही भी देखने को मिल रही है। लेकिन इसी परिसर में मौजूद व्यावसायिक दुकानों और अन्य व्यापारिक स्थानों का अब तक संचालन शुरू नहीं हो पाया है, जिसके कारण ये जगहें खाली पड़ी हैं।

परिवहन विभाग की ओर से इस परिसर में बस चार्जिंग स्टेशन भी बनाया गया है, जहां विभाग की कुछ इलेक्ट्रिक बसें सीमित समय के लिए चार्जिंग हेतु आती हैं। हालांकि, इस सुविधा का भी अभी पूर्ण क्षमता से उपयोग नहीं हो रहा है।

पालिका के परिवहन विभाग के अनुसार, व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स के उपयोग को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं और भविष्य में इन स्थानों को किराए या अन्य माध्यमों से शुरू करने की योजना है, ताकि राजस्व बढ़ाया जा सके।

गौरतलब है कि नवी मुंबई महानगरपालिका का परिवहन उपक्रम पहले से ही घाटे में चल रहा है। इस उपक्रम को चालू रखने के लिए पालिका को हर महीने करोड़ों रुपये का अनुदान देना पड़ता है। ऐसे में यदि इस कॉम्प्लेक्स का व्यावसायिक उपयोग शुरू होता है, तो इससे पालिका को आर्थिक राहत मिल सकती है।

अब सवाल यह उठ रहा है कि इतने बड़े निवेश के बावजूद इस व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स का पूर्ण उपयोग आखिर कब शुरू होगा और क्या पालिका इसे राजस्व का स्रोत बना पाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आज के समय में आर्यभट्ट की प्रासंगिकता।

प्रो. शांतिश्री धुलिपूड़ी पंडित (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU)/ कुलपति)/स्तंभकार/मुंबई...

दिव्यांगों के हुनर को मिला सम्मान, मुंबई महापौर ऋतु तावड़े ने ‘नेत्रा’ ब्रांड की छतरियों और रेनकोट की सराहना की।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता दिव्यांग व्यक्तियों द्वारा तैयार किए गए...