शिवसेना नेता सचिन अहीर के वर्ली स्थित घर से 5 वर्षों में ₹2.65 करोड़ के गहने और नकदी चोरी, चार घरेलू कर्मचारी आरोपी।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

महाराष्ट्र विधान परिषद के उपसभापति और शिवसेना नेता सचिन अहीर के वर्ली सी-फेस स्थित आवास से पिछले पांच वर्षों में करीब 2.65 करोड़ रुपये के सोने-हीरे के आभूषण, चांदी के बर्तन और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उनके बेटे कृष्ण अहीर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच अब मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है।


शिकायत के अनुसार, चोरी हुए सामान में 100 ग्राम का सोने का बिस्किट, हीरे जड़े सोने के कंगन, हीरे जड़ी सोने की अंगूठी, पांच हीरे के हार, हीरे की अंगूठियां, चांदी के गिलास, जग, थालियां, लोटे तथा बड़ी मात्रा में नकदी शामिल है।


कृष्ण अहीर ने बताया कि 13 अक्टूबर 2025 को कथित शॉर्ट सर्किट के कारण घर में आग लग गई थी। उस समय परिवार को लगा कि घरेलू खर्च के लिए निकाली गई नकदी आग में जल गई होगी। बाद में जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो रिकॉर्डिंग के कुछ हिस्से गायब मिले, जिससे चोरी की आशंका गहरा गई।


शिकायत में आरोप लगाया गया है कि घर में काम करने वाले चार घरेलू कर्मचारियों ने पिछले पांच वर्षों के दौरान योजनाबद्ध तरीके से नकदी, सोने-हीरे के आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी किया।


कृष्ण अहीर ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से फिल्म उद्योग में काम के कारण खार स्थित फ्लैट में रह रहे हैं, लेकिन वह नियमित रूप से वर्ली स्थित पारिवारिक आवास जाते थे, जहां उनके माता-पिता और बहन रहते हैं।
फिलहाल पुलिस आरोपों की जांच कर रही है और चोरी गए सामान की बरामदगी तथा आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में बनेगा अत्याधुनिक वाहन स्क्रैपिंग केंद्र, आशिष शेलार ने अधिकारियों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र के इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी एवं...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: पीएम मोदी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता https://www.instagram.com/reel/DbJSbtII9aa/?igsh=djlnNm9meTltZThw प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NEET पेपर...

BMC मुख्यालय की कैंटीन पर FDA की बड़ी कार्रवाई, मक्खी मिलने के बाद तत्काल सील; ₹50,000 का जुर्माना।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA)...

ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वाह ही राष्ट्र प्रेम : चीफ केसी पांडे।

मुंबई वार्ता संवाददाता हर व्यक्ति को अपने राष्ट्र...