संजय शाह व अल्पाबेन शाह जैन शासन समाज रत्न अवॉर्ड से सम्मानित।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

श्री जैन धार्मिक शिक्षा संघ के श्रुतोत्सव का भव्य सांस्कृतिक समारोह में श्री जैन धार्मिक शिक्षा संघ के ट्रस्टियों तथा पाठशाला के शिक्षकों और महिला शिक्षिकाओं द्वारा आस्था, प्रचार और समर्पण के पर्याय संजय जीवनलाल शाह और अल्पाबेन संजय शाह को जैन शासन समाज रत्न विशेष अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

शाह दंपति को इस विशेष अवॉर्ड से सम्मानित करते हुए आयोजकों ने कहा है कि श्री जैन धार्मिक शिक्षा संघ श्रुतोत्सव के भव्य सांस्कृतिक महोत्सव के अवसर पर प्रशांत मूर्ति गच्छाधिपति परम पूज्य आचार्य भगवंत राजेंद्र सूरीश्वरजी महाराजा, परम पूज्य आचार्य भगवंत मुक्ति वल्लभ सूरीश्वरजी महाराज, परम पूज्य आचार्य भगवंत धर्म यश सूरीश्वरजी महाराज, आदि ठाणा की निश्रा में संघ के उपाध्यक्ष संजय जीवनलाल शाह और अल्पाबेन संजय शाह को जैन शासन समाज रत्न के विशेष सम्मान से सम्मानित होने पर अत्यंत प्रसन्न एवं गौरवान्वित हैं। यह सम्मान उनके अथक परिश्रम, जैन शासन के प्रति समर्पण और अमूल्य योगदान के लिए हृदय से आभार है।

उन्होंने न केवल संस्था के विकास में, बल्कि जैन धर्म और उसके मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने में भी अपना योगदान दिया है। इनके नेतृत्व में संघ की प्रचार गतिविधियों ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। इनके मार्गदर्शन और सक्रिय सहयोग से श्री जैन धार्मिक शिक्षा संघ ने धार्मिक शिक्षा, सांस्कृतिक सिंचन और सामाजिक प्रगति के क्षेत्र में अनेक आपकी दूरदर्शिता और प्रेरणा के कारण ही जैन धार्मिक शिक्षा संघ आज इतने गौरवपूर्ण स्थान पर पहुंचा है। इन्होंने शासन की प्रगति के लिए स्वयं को समर्पित किया है, धार्मिक क्षेत्र, शिक्षा के क्षेत्र और सामाजिक क्षेत्र में लोगों की सेवा की है और इसके लिए इन्होंने जो परिश्रम किया है, वह वास्तव में प्रशंसनीय है और इन्होंने जैन शासन को वर्तमान युग में सच्चे अर्थों में प्रस्तुत करने का महान कार्य किया है।

संस्था के प्रति उनकी अप्रतिम निष्ठा और जैन धर्म के प्रति गहन समर्पण के लिए संजयभाई जीवनलाल शाह और अल्पाबेन संजय शाह को ‘जैन शासन समाज रत्न’ के विशेष सम्मान से विभूषित किया जाता है। इनके विशेष प्रयासों से जैन धर्म के ज्ञान का प्रकाश सर्वत्र फैल रहा है। इनके जैसे समर्पित समाज रत्न ही जैन शासन की सच्ची शक्ति हैं। भविष्य में भी यह जैन शासन के अनेक लोगों को धार्मिक क्षेत्र, शैक्षणिक क्षेत्र और सामाजिक क्षेत्र में धर्म के प्रचार-प्रसार हेतु प्रेरित करते रहेंगे, ऐसी उम्मीद हम करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

अमरनाथ यात्रा के नाम पर रिश्वतखोरी: बिना जांच मेडिकल सर्टिफिकेट देने वाले अस्पताल कर्मचारी गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता अमरनाथ यात्रा के लिए आवश्यक स्वास्थ्य...

नवी मुंबई में रिश्वत कांड: डिप्टी कमिश्नर की गिरफ्तारी के बाद 15 अधिकारी जांच के दायरे में

मुंबई वार्ता संवाददाता नवी मुंबई महानगरपालिका के अतिक्रमण विभाग...

मानसिक रूप से अक्षम नाबालिग से दुष्कर्म: आरोपी को 20 साल की सख्त सजा।

मुंबई वार्ता संवाददाता एक विशेष पॉक्सो अदालत ने शुक्रवार...

मुंबई में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय बृहन्मुंबई क्षेत्र में मतदाता सूची के...