बलात्कार और हत्या करने के बाद बदमाशों ने पीड़िता के परिवार को धमकाया.

Date:

सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

कल्याण पूर्व में एक नाबालिग लड़की का अपहरण और बलात्कार कर उसकी हत्या करने वाला दरिंदा आरोपी विशाल गवली जेल में है और उसके तीन भाईयो को भी पुलिस ने तड़ीपार कर दिया हैं. इसके बावजूद एक बदमाश ने पीड़िता के परिवार को धमकी दी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक अज्ञात युवक आधी रात में मृत लड़की के घर में घुस गया और तोड़फोड़ की. उसने धमकाया कि, अगर “जमानत नहीं हुआ तो एके-47 लेकर आऊंगा. ” इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में वह व्यक्ति कैद हो चुका है. हालांकि पुलिस अब यह जानकारी जुटाने में लगी है कि वह कौन है ? और आरोपी से उसका क्या रिश्ता है ?

पीड़ित परिवार ने शिकायत की है कि परिवार ने कई बार पुलिस से सुरक्षा की मांग की है, लेकिन उन्हें कोई सुरक्षा नहीं मिली है. परिवार का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के कारण उन्हें संकट का सामना करना पड़ रहा है. पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मनोज जरांगे के ₹500 करोड़ के दावे की जांच के लिए मुंबई पुलिस ने बनाई एसआईटी, संजय राउत ने अमित शाह से ईडी जांच...

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन...