मुंबई (सं. भा.) ऑल्ट बालाजी के शो गंदी बात में नाबालिगों का इस्तेमाल करने के मामले में मुंबई की एमएचबी पुलिस ने टीवी सीरियल और फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर व उनकी कंपनी ऑल्ट बालाजी के खिलाफ पॉक्सो के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि दोनों ने अपनी एरोटिक सीरीज गंदी बात में एक नाबालिग लड़की के आपत्तिजनक सीन्स फिल्माए थे। अब तक इस सीरीज के 6 सीजन आ चुके हैं। एमएचबी पुलिस स्टेशन के अधिकारियों के मुताबिक इस मामले में एकता कपूर और उनकी मां शोभा के खिलाफ के एक शख्स ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उसकी जांच की और जांच में मिले सबूतों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। 2021 में रिलीज हुई थी गंदी बात सीरीज पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि फरवरी 2021 से अप्रैल 2021 के बीच ऑल्ट बालाजी एप पर रिलीज हुई गंदी बात सीरीज में नाबालिग लड़कियों के अश्लील दृश्य दिखाए गए हैं, हालांकि यह विवादित एपिसोड एप पर फिलहाल प्रसारित नहीं हो रहे हैं। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि इस सीरीज में सिगरेट के विज्ञापन का इस्तेमाल करते हुए महापुरुषों और संतों का अपमान किया गया है।
‘गंदी बात’ को लेकर एकता कपूर पर दर्ज हुआ केस
Date:


